नई किरण प्रोजेक्ट में 9 बिखरे परिवारों का हुआ पुनर्मिलन
औरैया, मार्च 22 -- औरैया, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को महिला थाना ककोर में महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट नई किरण के तहत काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 40 प्रकरणों की सुनवाई की गई। काउंसलिंग के दौरान ऐसे नौ परिवार, जो आपसी वैचारिक मतभेद के चलते लंबे समय से अलग रह रहे थे और साथ रहने को तैयार नहीं थे, उन्हें समझा-बुझाकर एक साथ रहने के लिए राजी किया गया। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव और कलह को दूर कर सभी परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया। पुलिस टीम द्वारा की गई काउंसलिंग के बाद सभी परिवारों को हंसी-खुशी एक साथ विदा किया गया। इस पहल से टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों को नई उम्मीद मिली है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रोजेक्ट नई किरण के माध्यम से बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.