नई किरण ने दूर कराए मतभेद, फिर साथ रहने को राजी हुए 20 दंपती
औरैया, अगस्त 9 -- औरैया, संवाददाता। आपसी मतभेद और पारिवारिक कलह के कारण अलग रह रहे 20 दंपती रविवार को एक बार फिर साथ रहने के लिए राजी हो गए। महिला थाने में आयोजित प्रोजेक्ट नई किरण में दोनों पक्षों को समझाकर उनके बीच चल रहे मनमुटाव को दूर कराया गया। सहमति बनने के बाद दंपतियों को साथ रहने का संकल्प दिलाकर हंसी-खुशी विदा किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन किया गया। इसमें ऐसे पारिवारिक मामलों को सुना गया, जिनमें पति-पत्नी आपसी वैचारिक मतभेद और कलह के कारण कुछ समय से अलग रह रहे थे। दोनों पक्ष साथ रहने के लिए तैयार नहीं थे और परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गए थे। महिला थाना प्रभारी और नई किरण के सदस्यों ने पति-पत्नी से अलग-अलग और संयुक्त रूप से बातचीत की। उन्हें आपसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.