आगरा, अप्रैल 29 -- उमा विहार कॉलोनी की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। संरक्षक एमएम पाठक व सेवानिवृत्त कर्नल (डॉ.) सीके सिंह, अध्यक्ष विनोद यादव, उपाध्यक्ष पीवी यादव, सचिव कल्याण दास अग्रवाल, सह सचिव अमनप्रीत सोढ़ी व विनोद तोमर, कोषाध्यक्ष आरआर यादव तथा कार्यकारिणी सदस्य राज पाठक व रोजी दास चुने गए। समिति की अगली बैठक मई के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। कॉलोनी के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...