गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। गाजियाबाद। महानगर टैक्सबार एसोसिएशन की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में एडवोकेट अरुण गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। सीए हरीश सचदेवा को महामंत्री बनाया गया। एडवोकेट सुव्रत त्रिखा को उपाध्यक्ष और एडवोकेट तरुण शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। नए अध्यक्ष अधिवक्ता अरुण गुप्ता ने कहा कि कार्यकारिणी एसोसिएशन के हितों एवं सदस्यों के व्यावसायिक विकास के लिए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष कर, अप्रत्यक्ष कर, कंपनी विधि से जुड़े विषय पर सेमिनार होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...