नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों ने ली शपथ
शाहजहांपुर, जून 1 -- मिर्जापुर। आर्यसमाज बहरिया के प्रांगण में रविवार को वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद आर्य विद्वान रक्षपाल देव ने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नई कार्यकारिणी में सत्यपाल को प्रधान, धर्मवीर सिंह को मंत्री और आनंद प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में जलालाबाद आर्यसमाज से पहुंचे श्रीकृष्ण गुप्ता ने पदाधिकारियों को संगठन के दायित्वों की जानकारी दी। वहीं रामनिवास शर्मा को संरक्षक और आचार्य रक्षपाल देव को पथ प्रदर्शक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में देवेंद्र गुप्ता, ओममोहन सिंह, मुकेश बाबू, अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुधाकर कुशवाहा, प्रभाकर सिंह और ब्रजेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सुदना पूर्वी क्षेत्र में चलाया गया विधिक जागरूकता अभियान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.