अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़। इंडियन ओवरसीज बैंक की गांधीपार्क स्थित मुख्य शाखा में बुधवार को नए नोटों के वितरण के लिए सिक्का एवं नोट विनिमय मेला का आयोजन किया गया। मेले में आम जनता को नई करेंसी उपलब्ध कराई गई। करेंसी पाने के लिए बैंक के बाहर तक ग्राहकों की लाइन लग गई। शाखा प्रबंधक रविन्द्र वर्मा ने बताया कि बैंकों द्वारा आम नागरिकों तक नई नगदी का सुचारु प्रवाह बनाए रखने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि लोगों को स्वच्छ और नए नोट आसानी से मिल सकें। इस मेले का लाभ बैंक के ग्राहकों के साथ-साथ उन लोगों को भी दिया जा रहा है, जो बैंक के ग्राहक नहीं हैं। इस प्रकार के आयोजन बैंकों में बहुत कम देखने को मिलते हैं और यह आईओबी की एक सराहनीय पहल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...