गुमला, मई 10 -- गुमला, प्रतिनिधि। जमैतुल इराकीन पंचायत की बैठक में संगठन की नई कमेटी गठन और चुनाव कराने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के सरपरस्तों और सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से तय किया गया कि मौजूदा सदर और सेक्रेटरी से बातचीत कर जल्द आमसभा बुलाई जाएगी। जिसमें नए चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
बैठक का उद्देश्य बैठक में कहा गया कि संगठन को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा सभी सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी वर्तमान पदाधिकारियों से संपर्क कर आगे की रणनीति तय करेगी और चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने की दिशा में कार्य करेगी।
महत्वपूर्ण बैठक की तारीख साथ ही निर्णय लिया गया कि 17 मई को मगरिब की नमाज के बाद थाना रोड स्थित अर्थ पैलेस में एक अहम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.