नई कमेटी को प्रभार में दिए गए लाखों के जेवरात
बेगुसराय, जून 1 -- गढ़पुरा। बाबा हरिगिरिधाम विकास समिति के पूर्व सचिव लक्ष्मी नारायण मिश्र उर्फ प्यारे, जयकिशोर यादव, दिलीप ठाकुर सहित सभी सदस्यों ने मिलकर बखरी एसडीएम सह बाबा हरिगिरिधाम के अध्यक्ष सन्नी कुमार सौरव को मंदिर के लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और पीतल के 524 किलोग्राम की कई घंटी दी। जेवरात में 17 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना और 1583 ग्राम चांदी दिया गया। इसमें चांदी के 75 सिक्के, सोने का एक त्रिशूल, चांदी की 17 सिकड़ी, तीन जोड़ी पायल, सोने की नथिया 3 पीस, मंगटीका एक पीस एवं सोने की एक पीस लड़ी शामिल है। यह भी पढ़ें- नई कमेटी को प्रभार में दिए गए लाखों के जेवरात
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.