नोएडा, अप्रैल 8 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण विकास परियोजनाओं को प्रभावी बनाने और रुकी परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर नई दिल्ली (एसपीए) की मदद लेगा। संस्थान नई परियोजना को शुरू करने से पहले सलाह देगा, ताकि उसे और बेहतर ढंग से लागू किया जा सके। प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि शहर में विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए कई कदम उठाने जा रहे हैं। नई परियोजना के साथ-साथ पुरानी परियोजना में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए एसपीए की मदद ली जाएगी। इसका उद्देश्य समस्याओं का समाधान निकालकर परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाना है। इसके लिए एसपीए के साथ एमओयू किया जाएगा। इसके तहत शहरी नियोजन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और भूमि उपयोग से जुड़ी परियोजना में विशेषज्ञ मार्गदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.