शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। मेडिकल कॉलेज में हड्डी रोग विभाग के लिए नई अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) बनकर तैयार हो गई है। नई ओटी में शनिवार से हड्डी के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। नई ओटी शुरू होने से मरीजों को अब आधुनिक तकनीक के साथ बेहतर और सुरक्षित इलाज की सुविधा मिलना शुरू हुई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुरानी ओटी को बंद कर सभी व्यवस्थाओं को नई ओटी में शिफ्ट कर दिया है। नए ऑपरेशन कक्ष को आधुनिक उपकरणों और उन्नत तकनीक से लैस किया गया है, जिससे जटिल से जटिल हड्डी संबंधी ऑपरेशन भी आसानी से किए जा सकेंगे। हड्डी विभाग के चिकित्सक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप ने बताया कि नई ओटी में संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की सुरक्षा को विशेष ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि यहां अत्याधुनिक तकनीक की मदद से ऑपरेशन शुरू कर दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.