नई एसओपी जारी, लूट व चेन छिनैती की विवेचना अब थानेदार ही करेंगे
प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज कमिश्नरेट में लूट, चेन स्नेचिंग और झपटमारी की वारदातों के शीघ्र खुलासे और प्रभावी रोकथाम के लिए नए निर्देश जारी किए गए हैं। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी मामलों की विवेचना अब संबंधित थाना प्रभारी ही करेंगे। यदि विवेचना किसी अतिरिक्त निरीक्षक या उपनिरीक्षक को सौंपी गई, तो संबंधित थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।बीते सात जुलाई को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा बैठक के दौरान सामने आई खामियों के बाद नए निर्देश जारी किए गए हैं। समीक्षा में पाया गाय था कि कई लूट और चेन स्नेचिंग के मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। उनकी विवेचना निर्धारित व्यवस्था के विपरीत की जा रही है। नई आदेश के तहत कमिश्नरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.