उरई, अगस्त 21 -- उरई। संवाददाता नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन उरई के नवनियुक्त सहायक सचिव गगन यादव घाटमपुर का शुक्रवार को पहली बार उरई ब्रांच में आगमन हुआ। इस अवसर पर यूनियन नेता रामशंकर यादव के नेतृत्व में संगठन के लोगों व साथियों द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत व हार्दिक अभिनंदन किया गया।वरिष्ठ नेता रामशंकर यादव ने बताया कि आगमन से पूरी ब्रांच में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग और सकारात्मक सोच का संचार हुआ है। उनके व्यक्तित्व, अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से हमारे साथियों को नई प्रेरणा मिलेगी। संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी। हमें पूर्ण विश्वास है कि गगन यादव के मार्गदर्शन, सहयोग और कुशल नेतृत्व से हमारी ब्रांच निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित...