हरिद्वार, मार्च 3 -- नई उड़ान भारत फाउंडेशन ने होली को सामाजिक समरसता, स्वच्छता और नशामुक्ति के संदेश के साथ मनाया। किन्नर समाज के साथ होली मिलन में ब्रांड एंबेसडर सोनिया बुआ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। मंगलवार को एक होटल में फूलों और सूक्ष्म गुलाल से होली खेली गई। इसके बाद किन्नर समाज के सदस्यों को सम्मानित किया गया। सबने एक-दूसरे के अनुभव साझा किए और समाज में समानता, स्वीकार्यता और आपसी प्रेम को मजबूत करने की बात कही। इसके बाद किन्नर समाज और भारत फाउंडेशन की महिलाएं रानीपुर मोड़ और आसपास के बाजारों में पहुंचीं। वहां उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों को जूट के बैग दिए। लोगों ने भी पॉलिथीन का कम इस्तेमाल करने का संकल्प लिया। नशामुक्ति पर भी विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष विनीता गौनियाल ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ-सुंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.