आगरा, अप्रैल 27 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा और राजकीय शिशु प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत डीएलएड और जीएनटीसी प्रशिक्षुओं ने रैली और नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। राजनगर बस्ती में 'नई उड़ान बेटियों का सम्मान' विषय पर नाटक प्रस्तुत किया गया। इसका उद्देश्य बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और एक प्रशिक्षु एक प्रवेश अभियान के तहत बच्चों का नामांकन कराना था। रैली डायट से शुरू होकर पंचकुइयां, जीआईसी ग्राउंड, एडी बेसिक कार्यालय और राजकीय शिशु प्रशिक्षण महाविद्यालय होते हुए वापस डायट पहुंची। प्राचार्य अनिरुद्ध यादव ने कहा कि एक बेटी की शिक्षा दो परिवारों को शिक्षित करती है। कार्यक्रम में बाल संरक्षण, बाल श्रम, महिला सशक्तिकरण और दहेज प्रथा पर जागरूक किया गया। नोडल प्रभारी कल्पना सिन्हा और यशवीर सिं...