दरभंगा, फरवरी 11 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि जन वितरण प्रणाली दुकान की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने के लिए प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में तैयार औपबंधिक मेधा सूची संबंधित एसडीओ कार्यालय के सूचना पट्ट, जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय के सूचना पट्ट एवं जिले की बेवसाईट पर प्रदर्शित की गई है। गौरतलब है कि औपबंधिक मेधा सूची पर दावा-आपत्ति 23 फरवरी तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में ली जायेगी। साथ ही आवेदक दावा-आपत्ति के साथ अपने कथन के संबंध में साक्ष्य भी संलग्न करना सुनिश्चित करेंगे। दावा-आपत्ति 23 फरवरी के अपराह्न पांच बजे तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में स्वीकार की जायेगी। निर्धारित तिथि, समय के बाद दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.