मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की नई अधिसूचना से विश्वकर्मा समाज के सामने रोजगार का संकट बढ़ गया है। इसमें बस बॉडी निर्माताओं के लिए कुछ नए नियमों का प्रावधान किया गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि सभी राज्यों में समाज के लोग ही बस और ट्रक की बॉडी बनाने का काम करते हैं। आधुनिक स्लीपर कोच बनाने का काम भी इन्होंने ही शुरू किया था। नई अधिसूचना से उनको काम में परेशानी होगी और इससे बेरोजगारी बढ़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...