रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के नईसराय चौक पर सड़क दुर्घटना के बाद हुए हंगामे के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित हमले और पथराव के मामले में रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामले का विवरण यातायात थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सअनि शंकर कुमार के आवेदन पर रामगढ़ थाना में कांड दर्ज किया गया है। मामले में चंदन कुमार, पप्पू, सलमान, गौतम, कासीब, फरीद और गोल्डन पानी वाले के दो पुत्रों समेत 8 नामजद तथा 20 से 25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

घटनाक्रम प्राथमिकी के अनुसार 17 जून की शाम नईसराय चौक पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत होने के बाद परिजन शव को चौक पर लाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच यातायात व्यवस्था एवं विधि-व्यव...