भदोही, मार्च 8 -- भदोही, संवाददाता। शहर से सटे नईबाजार में शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरूआत हुई। इस दौरान भक्तों ने मध्य प्रदेश के आष्टा से आई माता कृष्णा का जोरदार स्वागत किया गया। कथा स्थल माता काली देवी मंदिर पर सुबह से ही आस्थावान जुटने शुरू हो गए थे। दोपहर में महिलाओं ने माता की आरती उतारी। उसके बाद कलश को सिर पर रखकर रथ के आगे-आगे चल रही थीं। पूरे बाजार का भ्रमण करने के बाद मंदिर में पहुंच कर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान माता ने भक्तों के जीवन के मर्म से अवगत कराया। दोपहर बाद कथा की शुरूआत हुई। इस मौके पर विनय उमर, रमेश जायसवाल, उमेश विश्वकर्मा, नारायण मोदनवाल, धीरेंद्र केशरी, सीता देवी, सरस्वती देवी, सुशील जायसवाल, उमा जायसवाल, शनि आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.