नई दिल्ली, मार्च 1 -- भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा नेक्सन (Tata Nexon) का बोलबाला हमेशा से रहा है। एक बार फिर इसे सही साबित करते हुए टाटा नेक्सन बीते महीने यानी फरवरी 2026 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। टाटा नेक्सन को बीते महीने 19,430 नए लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर टाटा नेक्सन की बिक्री में 26.59 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 15,349 यूनिट था। आइए जानते हैं बीते महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- ये हैं देश की 2 सबसे सस्ती कार, इसे 28 दिनों में 10000 से ज्यादा लोगों ने खरीदाचौथे नंबर पर रही हुंडई क्रेटा बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी डिजायर रही। मारुति डिजायर ने इस दौरान 31.52 पर्सेंट की सालाना बढ...