नई दिल्ली, मार्च 7 -- टोयोटा के कई मॉडल भारतीय बाजार में शानदार परफॉर्म करते हैं। खासकर अर्बन क्रूजर हाइराइडर टोयोटा के लिए बिक्री में लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। अब इस कार ने एक बार फिर वो कर दिखाया है जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। इस पॉपुलर मिडसाइज SUV ने एक बार फिर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल, इनोवा MPV को पीछे छोड़ दिया है। अक्टूबर 2025 में 11,555 यूनिट की सबसे ज्यादा मंथली होलसेल बिक्री के साथ यह मुकाम हासिल करने के बाद, हाइराइडर ने फरवरी 2026 में 9,359 यूनिट की बिक्री के साथ यह कारनामा दोहराया है। पिछले साल के मुकाबले ये 117% ज्यादा है। फरवरी 2024 में इसकी 4,314 यूनिट बिकी थीं। इनोवा, जिसमें हाइक्रॉस और क्रिस्टा मॉडल शामिल हैं, दोनों ने पिछले महीने 8,703 यूनिट बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 3% ज्य...