रामपुर, जून 25 -- जिले में खनन से जुड़े कई वाहन नंबर प्लेट पर मिट्टी और ग्रीस लगाकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कुछ वाहनों की नंबर प्लेट के अंक जानबूझकर ढक दिए गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। परिवहन और पुलिस विभाग की कार्रवाई के बावजूद ऐसे वाहन बेखौफ संचालित हो रहे हैं। परिवहन विभाग ने पिछले दो दिनों के अभियान में ऐसे 27 डंपर और ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की है। मंगलवार को सैदनगर क्षेत्र में सुबह और शाम कई खनन वाहनों की नंबर प्लेट मिट्टी और ग्रीस से ढकी मिलीं। कई वाहनों की पिछली नंबर प्लेट के अंक भी अस्पष्ट पाए गए। यह भी पढ़ें- नंबर प्लेट छुपाकर किया जा रहा खनन का धंधा, दो दिन में 27 डंपरों पर कार्रवाई इसी तरह के वाहन मसवासी, स्वार, बिलासपुर, टांडा और मिलक क्षेत्र में भी चलते देखे गए। ग्रामीणों का कहना है कि खनन से जुड़े वाहन ...