अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। आज से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचआरपी) के बिना प्रदूषण अवमुक्त प्रमाणपत्र (पीयूसी) नहीं बन पाएगा। शासन ने इसके प्रदेश के सभी जिलों में दिशा निर्देश जारी किए हैं। ये नियम आज से प्रभावी होगा। इसके तहत सभी प्रदूषण जांच केंद्रों को भी निर्देशित किया गया है। आरटीओ दीपक कुमार शाह ने बताया कि सभी वाहन स्वामियों को सूचित किया गया है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य है। इस क्रम में परिवहन विभाग द्वारा नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर के माध्यम से पीयूसीसी पोर्टल में आवश्यक तकनीकी व्यवस्था विकसित की गई है, जिसके तहत आज 15 अप्रैल से बिना एचएसआरपी युक्त वाहनों का प्रदूषण अवमुक्त प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा सकेगा। सभी को एचआरपी लगना अनिवार्य है। यातायात पुलिस के मुताबिक एचआरपी को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.