गाज़ियाबाद, जनवरी 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र में युवती से मोबाइल नंबर मांगने का विरोध करने पर मनचलों ने परिजनों पर डंडों और सरियों से हमला कर दिया। हमले में युवती के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में 14 टांके आए हैं, जबकि एक बेटी के सिर में तीन टांके लगाने पड़े। पुलिस ने चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक का कहना है कि उनकी बेटी दुकान से सामान लेने गई थी। वहां मौजूद एक युवक ने इशारों में उससे मोबाइल नंबर मांगा। बेटी ने साफ इनकार किया तो युवक ने गाली-गलौच और अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि पास खड़ी एक महिला भी युवक के समर्थन में आ गई। हालात बिगड़ते देख बेटी ने फोन कर उन्हें सूचना दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि ड्यूटी से लौटकर वह मौके पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.