गुड़गांव, दिसम्बर 20 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। एक महिला को फोन और मैसेज के जरिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शुक्रवार को सेक्टर-65 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-65 स्थित एक प्रतिष्ठित सोसाइटी की निवासी महिला ने बताया कि एक युवक पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार परेशान कर रहा है। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर पीड़िता को फोन करता था। जब पीड़िता फोन नहीं उठाती या नंबर ब्लॉक कर देती, तो वह नए नंबरों से संपर्क करने की कोशिश करता था। आरोप है कि फोन कॉल के अलावा आरोपी पीड़िता के पास अश्लील और अभद्र मैसेज भी भेज रहा था। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया और पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.