नंधौर गेट पर खनन वाहन चालकों का प्रदर्शन
रुद्रपुर, मई 12 -- सितारगंज। नंधौर नदी में ऊधमसिंह नगर जिले के उकरौली गेट में खनन की लिमिट समाप्त होने के बाद खनन का काम बंद हो गया है। मंगलवार को खनन वाहन स्वामियों और चालकों ने नैनीताल जनपद के एमबीआर गेट पर सांकेतिक जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वाहन चालकों का कहना था कि नंधौर नदी के नैनीताल जिले के तीन गेटों में खनन की क्षमता बढ़ाकर खनन जारी है। जबकि उकरौली गेट की खनन लिमिट नहीं बढ़ाई है। वाहन चालकों ने वन निगम के आरएम को ज्ञापन भेजकर उकरौली गेट में चलने वाले वाहनों को नैनीताल जनपद के तीनों गेटों में बंटवारा कर चलाने की अनुमति देने की मांग की। यहां त्रिलोचन अटवाल, राजू सिंह, सलमान, मोहन पाण्डे, राधेश्याम राना, बब्बू, नंदू लाल, संजय बैरागी, नितिश कुमार परवेज, शादाब, ब्रजानंद, यासीन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.