हरिद्वार, मई 9 -- उपनगरी ज्वालापुर के नंद विहार क्षेत्र में शनिवार को जल संस्थान ने पानी की लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत का काम किया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में 10 हजार लोगों को सात घंटे तक नल से पीने का पानी नहीं मिला। मरम्मत काम के लिए आसपास के चार पंपिंग स्टेशनों को बंद किया गया। वहीं शाम को पानी की आपूर्ति सुचारू होने के बाद लोगों को राहत मिली। शनिवार को जल संस्थान के कर्मचारियों ने ज्वालापुर के नंद विहार में लीकेज पाइप लाइन की मरम्मत की। इस दौरान कर्मचारियों ने लीकेज पाइप लाइन को बदलने और नई पाइप लाइन डालने का काम किया।मौके पर कर्मचारियों को पाइप लाइन में वेल्डिंग का काम करना पड़ा। इस वजह से मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई सुबह 10 बजे बंद की गई। इसके लिए चार पंपिंग स्टेशन आर्य नगर, रामनगर, तहसील और नंद विहार से पानी की सप्लाई बाध...