नंद घर आनंद भयो... भजन पर भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
आगरा, जून 18 -- डिफेंस कॉलोनी स्थित कृष्णा मैरिज होम में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 15 जून से प्रारंभ हुई इस सात दिवसीय कथा के चौथे दिन कथा व्यास पूज्य पंडित संतोष कृष्ण जी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। कथा के दौरान महाराज जी ने भगवान श्रीराम की महिमा, श्रीकृष्ण अवतार, सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की प्रेरणादायक कथा सहित अनेक धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर सज्जनों की रक्षा तथा धर्म की स्थापना करते हैं। महाराज जी ने अपने मधुर भजनों और संगीतमय प्रस्तुति से कथा पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। विशेष रूप से श्रीकृष्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.