नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
बलरामपुर, अप्रैल 12 -- सादुल्लाह नगर संवाददाता। स्थानीय बाजार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। जैसे ही कथा पंडाल में श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आया, पूरा वातावरण "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर एवं आतिशबाजी के साथ कन्हैया का स्वागत किया। कथा व्यास पंडित ओम नारायण मिश्रा ने श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कंस के कारागार में देवकी-वसुदेव के यहां भगवान के प्राकट्य और गोकुल पहुंचने की कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी की गई और पंडाल क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.