मुंगेर, अप्रैल 27 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। श्री रामनगर कहुआ में ठाकुरजी एवं नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक रामावतार शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, अत्याचारी कंस के साम्राज्य से मुक्ति तथा धर्म की स्थापना से जुड़ी लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान जैसे ही मंच से नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, भजन की स्वर लहरियां गूंजी, श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर होकर नृत्य करने लगा। पूरा परिसर जयकारों और भजनों से गूंज उठा। कथा के क्रम में व्यासजी ने भगवान के वामन अवतार, जड़भरत की प्रेरणादायक कथा, भगवान नरसिंह के अवतरण तथा भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति का मार्मिक प्रसंग सुनाया। उन्...