सुल्तानपुर, मार्च 8 -- भदैया, संवाददाता। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के पांडेपुर गौरा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शनिवार मध्यरात्रि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" जैसे भजनों की धुन पर पूरा पंडाल गूंज उठा और श्रद्धालु भक्त भावविभोर होकर झूमते-नाचते नजर आए। आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित राहुल पाण्डेय ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ गया और कंस का आतंक चरम पर पहुंच गया, तब भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव के पुत्र के रूप में श्रीकृष्ण का अवतार लिया। उनका जन्म मथुरा के कारागार में हुआ, जहां जन्म के समय दिव्य प्रकाश फैल गया और कारागार की सभी बेड़ियां स्वयं खुल गईं। महारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.