दुमका, मई 5 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत महुबना पंचायत के ठाड़ी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कथा स्थल पर भक्ति और आस्था का मनोहारी संगम देखने को मिला। आकर्षक झांकी भी सजायी गई। कथा व्यास गौरव कृष्ण ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अवतरण से पूर्व ही अपने माता-पिता को बंधनों से मुक्त कर दिया था। इससे यह संदेश मिलता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान की शरण में जाकर भागवत कथा का श्रवण करता है, प्रभु उसे जीवन के सभी बंधनों से मुक्त कर सद्गति प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- बिहारी गांव में आयोजित नौ दिवसीय महारुद्र महायज्ञ का हुआ समापनकथा का विस्तार कथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.