मेरठ, अप्रैल 17 -- माधवपुरम सेक्टर-1 स्थित गोकुलधाम सोसायटी पार्क-बी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास पंडित रामधन भारद्वाज वृंदावन ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा पांडाल नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा। कथा के दौरान व्यास ने बताया कि संपूर्ण सृष्टि के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की मध्य रात्रि में कंस की कारागार में माता देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र के रूप में हुआ। यह भी पढ़ें- भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया जन्म के समय भगवान ने चतुर्भुज विष्णु स्वरूप में प्रकट होकर अपने दिव्य रूप का दर्शन कराया। इसके उपरांत चमत्कारिक रूप से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.