श्रावस्ती, जून 4 -- गिलौला, संवाददाता। विकास क्षेत्र गिलौला के ग्राम पंचायत गोपालपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल बना हुआ है। अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक पण्डित राम संवारे तिवारी ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं,श्री कृष्ण जन्म और धर्म स्थापना के प्रेरणादायक प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का मार्मिक प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि जब अत्याचार और अधर्म चरम पर पहुंच गया, तब भगवान ने मथुरा के कारागार में जन्म लेकर यह संदेश दिया कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब ईश्वर अवतार लेते हैं। उन्होंने श्रीक...