सीवान, सितम्बर 4 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी की धूम मची है। श्रीकृष्ण जनमाष्टमी को लेकर कान्हा के भक्तों में विशेष उत्साह दिख रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: आज मनायी जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सज रहे कान्हा दरबार त्योहार की तैयारियां श्रीकृष्ण मंदिर से लेकर श्रद्धालुओं के घरों तक में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। श्रीकृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर नंदलाला का जन्म खीरा काटकर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की व बड़ी देर भयो नंदलाला तेरी राह तके वृजबाला गीत-संगीत के साथ शुक्रवार को ठीक रात्रि 12 बजे होगा। कान्हा के जन्मोत्सव को पारंपरिक रूप से मनाने के लिए मंदिर व घर-आंगन की भव्य सजावट की जा रही है। प...