नंद के आंनद भए जय कन्हैया लाल की
हाथरस, जून 8 -- हाथरस। शहर के नवीपुर कला स्थित शिव कालोनी मंदिर में कथा के चौथे दिन नंदोत्सव का आयोजन हुआ। आचार्य शिवकृष्ण शास्त्री ने व्यासपीठ से कहा कि संतों की सेवा और सत्संग मनुष्य जीवन को सफल बनाने का सर्वोत्तम साधन है। संतों के सान्निध्य से व्यक्ति के भीतर भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का उदय होता है तथा मुक्ति के द्वार खुलते हैं।चौथे दिन भक्त प्रह्लाद तथा भगवान की अनन्य भक्ति के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए और भगवान के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठे। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य जन्मोत्सव का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ गया तथा कंस के अत्याचारों से प्रजा त्रस्त हो गई। तब भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.