पटना, मार्च 13 -- विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने शुक्रवार को नगालैंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार ने मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और विधानसभा अध्यक्ष शेरिंगैन लोंगकुमेर की उपस्थिति में वहां के लोक भवन में नंद किशोर यादव को शपथ दिलाई। मालूम हो कि श्री यादव को पांच मार्च को नगालैंड का 23वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्होंने अजय कुमार भल्ला का स्थान लिया, जो नगालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। भल्ला मणिपुर के राज्यपाल के रूप में अपना कार्य जारी रखेंगे। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मंत्री, विधायक, आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नौकरशाह और पुलिस तथा सुरक्षाबलों के अधिकारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.