शाहजहांपुर, मार्च 26 -- नंद किशोर आचार्य बाल विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण किया गया मीरानपुर कटरा। स्वामी नंद किशोर आचार्य बाल विद्यालय में समारोह आयोजित कर वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। शिक्षक अभिभावक बैठक संपन्न हुई। परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कक्षाओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे बच्चों को मेडल प्रदान किए गये। गौरव मिश्रा को बेस्ट पैरेंट और अंश प्रताप को बेस्ट स्टूडेंट का खिताब मिला। आलिमा अंसारी को सर्वाधिक अंक, वैष्णव यादव को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और ईशा गुप्ता को सर्वाधिक उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया। हेड सीमा परवीन ने बच्चों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करके माता पिता, परिवार, स्कूल और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। स्टाफ जाहिद, अदीबा, तहसीन, कीर्ति, मंजू, प्रभा, म...