नंद उत्सव और पूतना वध की कथा का किया वर्णन
सोनभद्र, जून 12 -- सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित बरैला महादेव मंदिर प्रांगण में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के पंचम दिवस श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान रात्रि प्रवचन में अयोध्या से पधारे मनीष शरण महाराज ने नंद उत्सव व गर्ग ऋषि के माध्यम से नामकरण संस्कार के साथ कृष्ण लीला के साथ पूतना वध का बहुत रोचक तरीके से वर्णन किया। इस मौके पर मुख्य यजमान अरविंद शरण सिंह, अनिल त्रिपाठी, दिलीप चौबे, देवेश मिश्रा, प्रोफेसर डॉ. संजय चतुर्वेदी, अरुणा मिश्रा, शीला देवी, देवनाथ, पुजारी आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.