नंदौर- नेउरी मार्ग को फोरलेन बनाने की विधायक धनघटा ने उठाई मांग
संतकबीरनगर, अगस्त 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गणेश चंद्र चौहान ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने जिले की प्रमुख सड़क नंदौर-नेउरी मार्ग को फोरलेन किए जाने की मांग रखी। विधायक ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए मार्ग के बढ़ते यातायात दबाव और इसके क्षेत्रीय महत्व से अवगत कराया। विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने बताया कि नंदौर-नेउरी मार्ग बेहद महत्वपूर्ण मार्ग है। यह संतकबीरनगर को अंबेडकरनगर के साथ ही कई जनपदों को सीधे जोड़ता है। इस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। यातायात लगातार बढ़ने के कारण वर्तमान सड़क की क्षमता पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
महत्वपूर्ण मार्ग का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.