आगरा, दिसम्बर 18 -- पालीवाल पार्क स्थित श्री गीता ज्ञान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में नन्दोत्सव में गोकुल धाम जैसा माहौल हो गया। श्रीकृष्ण के प्राकट्य की कथा के बीच कथा स्थल भगवान कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा में चौथे दिन व्यास प्रेमप्रकाश महाराज ने वामन चरित्र, श्रीराम जन्म व श्रीकृष्ण जन्म का भावपूर्ण सजीव वर्णन किया। नंदोत्सव में सभी ने जम कर नृत्य किया। यशोदा ने जायो ललना, मैं जमुना पे सुन आई..., नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की... कथा व्यास पं. कृष्णांग गौरव ने एक के बाद एक बधाई गीत गाए। रंग-बिरंगे गुब्बारों से गीता भवन में पुष्प वर्षा के साथ ही टॉफी और चॉकलेट की बरसात की गयी। माखन मिश्री का भोग लगाकर भक्तों को वितरित किया गया। कथा के यजमान गौरव गर्ग एवं शिवानी गर्ग हैं। इस अवसर पर राहुल गर्ग, सोनाली गर्ग, आयुष वरदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.