नंदोई पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप
गंगापार, जून 29 -- खीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने नंदोई पर अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि महिला के साथ उसके नंदोई ने 27 जून सुबह लगभग आठ बजे घर में अकेली पाकर उसके साथ अश्लील हरकत का प्रयास किया। उस समय उसका पति ट्रैक्टर लेकर काम से निकला था। बच्चे घर में नहीं थे। इस दौरान नंदोई घर पहुंचा। उसने महिला को अकेली पाकर उसके साथ अश्लील हरकत का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि नंदोई ने उसका कपड़ा खींच लिया। उसे फर्श पर गिरा दिया। उसके साथ अश्लील हरकत की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो नंदोई ने उसकी पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.