मुरादाबाद, मई 7 -- दहेज के लिए बरेली निवासी ससुरालियों ने मझोला थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता को प्रताड़ित किया। शादी के छह साल तक बच्चा न होने पर उसे ताने दिए। नंदोई ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने आरोपी नंदोई, पति समेत आठ ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी आठ मार्च 2019 को बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न, मारपीट व छेड़छाड़ में सात पर मुकदमा आरोपी बच्चे न होने पर उसे ताने मारते और प्रताड़ित करते थे। 10 मई 2025 को दोपहर के समय वह अपने कमरे में लेटी थी, उसी दौर...