बोकारो, मई 29 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के नदुआथान में साफ सफाई नहीं होने को लेकर निवासियों में आक्रोश जताया। मामले को लेकर शुक्रवार को नंदुआथान के निवासी सुबोध सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। इस बाबत मोहन कुमार ने कहा कि नियमित साफ सफाई नहीं होने से क्षेत्र में कचरों का अंबार लग गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जबकि यहां से निगम को अच्छी होल्डिंग टैक्स की प्राप्ति है। बावजूद स्थिति बद से बदतर है। यह भी पढ़ें- नंदुआथान में नियमित साफ-सफाई की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...