नंदी सेवा संस्थान ने भेंट किया कम्प्यूटर और सिलाई मशीन
प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। नंदी सेवा संस्थान ने अपने सामाजिक सरोकार के तहत सोमवार को राजकीय बाल गृह खुल्दाबाद को 15 कम्प्यूटर और पांच सिलाई मशीन भेंट की। इस मौके पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बच्चों से संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सीडीओ हर्षिता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह, अधीक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह, सहायक मंजू सिंह, नामित पार्षद राजेश कुशवाहा, पूर्व पार्षद रोचक दरबारी, राजीव श्रीवास्तव, राजकीय महिला सर्वालय प्रभारी नीतू सिंह, रतन अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.