सहारनपुर, अगस्त 2 -- सहारनपुर। कांवड़ यात्रा में जहां लाखों श्रद्धालु कंधों पर गंगाजल लेकर अपने आराध्य तक पहुंचने की राह पर हैं, वहीं हरियाणा निवासी रोशन लाल सेवादार अपनी अलग ही भक्ति से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उनके साथ कांवड़ नहीं, बल्कि भगवान शिव की सवारी माने जाने वाले नंदी कदम-दर-कदम चल रहे हैं। करीब 800 किलोमीटर की यह पैदल यात्रा कांवड़ मार्ग पर आस्था की अनोखी मिसाल बन गई है। रोशन लाल का कहना है कि उनके लिए यह सफर केवल यात्रा नहीं, बल्कि वर्षों से मन में बसे श्रद्धा के भाव का प्रतीक है। उनका विश्वास है कि भगवान शिव की कृपा पाने के लिए नंदी की सेवा भी उतनी ही आवश्यक है। इसी भावना के साथ वह अपने परिवार और बच्चों के साथ नंदी को लेकर हरिद्वार पहुंचे। वहां सबसे पहले नंदी को गंगाजल में स्नान कराया और अब पैदल अपने गंतव्य की ओर लौट रहे ...