कौशाम्बी, मई 10 -- भरवारी स्थित नंदी वाणी पब्लिक स्कूल एवं वाणी सनराइज पब्लिक स्कूल में रविवार को मदर्स डे बड़े ही उत्साह, उल्लास एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने माताओं के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य, भाषण एवं नाटक के माध्यम से मां के त्याग, प्रेम एवं ममता को दर्शाया। कई विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के प्रति भावनात्मक संदेश भी प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित चौरसिया ने अतिथियों के स्वागत अभिभाषण में कहा कि मां बच्चे की पहली शिक्षक होती हैं और उनके संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। यह भी पढ़ें- नंद किशोर बाल विद्यालय में मदर्स डे मनाया मदर्स डे केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.