बहराइच, अप्रैल 29 -- बहराइच, संवाददाता । गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर बुधवार को 'अस्मिता महिला फुटबॉल लीग' का समापन हुआ। रोमांचक फाइनल मुकाबले में नंदी फाउंडेशन ने श्रावस्ती की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। लीग में श्रावस्ती, भिनगा, गोंडा और बहराइच की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। लीग राउंड के कड़े मुकाबलों के बाद फाइनल की जंग श्रावस्ती और नंदी फाउंडेशन के बीच हुई। दोनों टीमों ने मैदान पर जबरदस्त खेल, शानदार तालमेल और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर के बाद नंदी फाउंडेशन ने निर्णायक बढ़त बनाकर मैच जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की संस्थापक एवं प्रबंधक छवि रायतानी रहीं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम की खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.