नंदीश्वर विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकाली शोभायात्रा
लखीमपुरखीरी, जून 24 -- नंदीश्वर विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मंगलवार को विधायक अमन गिरि की अगुवाई में पौराणिक शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से ओतप्रोत इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान नंदी के जयकारे लगाए। शोभायात्रा पौराणिक शिव मंदिर से प्रारंभ होकर अहमदनगर पहुंची। इसके बाद यात्रा गजमोचननाथ मंदिर, तुरंतनाथ मंदिर और बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की गई और फिर शोभायात्रा पौराणिक शिव मंदिर पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा में शामिल ट्रैक्टरों की लंबी कतार आकर्षण का केंद्र रही। विधायक अमन गिरि श्रद्धालुओं के साथ पूरे मार्ग में मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.