कोलकाता, जून 6 -- मैं आभारी हूं कि गंगोत्री से गंगासागर को जोड़ने का सपना पूरा हुआ। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को 'सनातन चेतना और राम राज्य जागरण' कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही। शुभेंदु अधिकारी ने कहाकि इसको लेकर पीएम मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण था। यह सभी के द्वारा साकार हुआ है। उन्होंने कहाकि मैं आभारी हूं कि पूरे क्षेत्र, उत्तराखंड की पवित्र भूमि से लेकर सागर के तट तक, अब भगवा रंग से सुसज्जित है और कमल खिला है। अब, हमें काम करना चाहिए, निर्माण करना चाहिए, नए विकास करना चाहिए, और सभी की भलाई सुनिश्चित करनी चाहिए। भवानीपुर का किया खास जिक्रपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने आगे कहाकि भवानीपुर में क्या शानदार उपलब्धि हासिल हुई है। वहां पर तो चमत्कार हो गया। उन्होंने कहाकि मेरी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर कोई एकजु...