नंदीग्राम, सितम्बर 8 -- पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। हालांकि, इससे भी ज्यादा चर्चा में उम्मीदवारों की घोषणा है, जो अब तक नहीं हुई है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस ने अब तक नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन नेताओं को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। खास बात है कि यह वही सीट है, जहां से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को हरा चुके हैं। 6 अक्टूबर को नंदीग्राम उपचुनाव में वोट डाले जाएंगे और 9 को नतीजे घोषित किए जाएंगे। हालांकि, बंगाल की एक और सीट रेजीनगर में भी वोटिंग होनी है, जो आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के कारण खाली हो गई थी।नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार कौन मुख्यमंत्री अधिकारी के सीट छोड़ने के चलते सीट का मुकाबला स...